Maruti की इन गाड़ियों ने तोडा रिकार्ड्स, मात्र इतने दिनों में बेच डालें 17,441 यूनिट्स

सितंबर 2024 में Maruti Suzuki ने पिछले साल के मुकाबले अपनी कुल बिक्री में हल्की गिरावट दर्ज की। कंपनी ने 1,44,962 यूनिट्स की बिक्री की जो कि सितंबर 2023 में बेची गई 1,50,812 यूनिट्स के मुकाबले 3.88% की कमी है। यह गिरावट मामूली है, लेकिन इसके बावजूद कंपनी के कुछ मॉडल्स ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि कुछ को संघर्ष का सामना करना पड़ा। तो आये जानते है कौन सी गाड़ी ने कितनी यूनिट्स बेचीं है।

Maruti Ertiga

आपको बता दें की Maruti Ertiga सितंबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही जिसकी 17,441 यूनिट्स की बिक्री हुई। Ertiga ने 28.93% की साल-दर-साल की वृद्धि दर्ज की जबकि पिछले साल इसी महीने में इसकी 13,528 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Ertiga की बढ़ती मांग बताती है कि भारतीय बाजार में इसे फैमिली गाड़ी के रूप में खूब पसंद किया जा रहा है। यह एक ऐसा कार है जो जगह सुविधा और प्रैक्टिकलिटी के मामले में भारतीय परिवारों की जरूरतों को बखूबी पूरा करता है।

Maruti Swift and Brezza

वही Maruti Swift ने भी इस महीने शानदार प्रदर्शन किया। इसकी बिक्री में 10.46% की वृद्धि हुई जो कि पिछले साल 14,703 यूनिट्स से बढ़कर 16,241 यूनिट्स हो गई। Swift अपने स्पोर्टी लुक और स्टाइलिश डिज़ाइन के कारण भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। वहीं Maruti Brezza ने 2.14% की मामूली बढ़त दर्ज की और 15,322 यूनिट्स की बिक्री की। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Maruti Brezza की मांग अभी भी बनी हुई है खासकर उन लोगों के बीच जो स्टाइल और मजबूती के साथ कॉम्पैक्ट कार की तलाश में हैं।

Maruti Fronx

आपको Maruti Fronx ने भी इस साल काफी शानदार प्रदर्शन किया और 21.12% की वृद्धि दर्ज की। इस महीने Fronx की 13,874 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 11,455 यूनिट्स था। यह इस बात का सबूत है कि Fronx भारतीय बाजार में तेजी से अपनी पहचान बना रही है।

Maruti Baleno

जहां सब गाड़ी में बढ़ौतरी हुई वही कुछ गाड़ियां में गिरावट भी आई है। Baleno जो Maruti की प्रमुख प्रीमियम हैचबैक मानी जाती है इसने 22.40% की गिरावट दर्ज की। इस महीने केवल 14,292 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल इसी महीने में 18,417 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Maruti Dzire

वही Maruti Dzire की बिक्री में भी 21.81% की गिरावट आई। इस महीने Dzire की मात्र 10,853 यूनिट्स बिकीं हुई जबकि पिछले साल इसी महीने में 13,880 यूनिट्स बेची गई थीं। Dzire की इस गिरावट का कारण इसकी नई जनरेशन का लॉन्च हो सकता है जो अगले महीने होने वाला है।

वहीं Maruti Eeco जो अपनी परफॉरमेंस और किफायती कीमत के लिए जानी जाती है इसने भी 6.83% की वृद्धि दर्ज की और 11,908 यूनिट्स की बिक्री की। दूसरी ओर Maruti Grand Vitara की बिक्री में 12.52% की गिरावट आई और इसने केवल 10,267 यूनिट्स बेचीं। इसके उल्टा ,एंट्री-लेवल मारुति अल्टो ने 11.09% की बढ़त दर्ज की और इस महीने 8,655 यूनिट्स बिकीं।

मॉडल सितंबर 2024 बिक्री YoY वृद्धि/गिरावट (%)
एर्टिगा 17,441 +28.93%
स्विफ्ट 16,241 +10.46%
ब्रेजा 15,322 +2.14%
फ्रॉन्क्स 13,874 +21.12%
बलेनो 14,292 -22.40%
वैगनआर 13,339 -17.91%
डिज़ायर 10,853 -21.81%
ईको 11,908 +6.83%
ग्रैंड विटारा 10,267 -12.52%
अल्टो 8,655 +11.09%

 

Leave a Comment