बंजर जमीन पर खेती करके कमा सकते हैं लाखों

अगर आपके पास बंजर जमीन है और आप उसे उपयोग में नहीं ला पा रहे हैं, तो तो ये खेती कर के उपयोग में ला सकते हैं और महीना के अच्छे खासे पैसे भी कमा सकते हैं। जोजोबा की खेती आपके लिए एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया हो सकता है। यह एक ऐसा पौधा है जिसे एक बार लगाने के बाद 100 साल तक उससे मुनाफा कमा सकते हैं। जोजोबा तेल, जो कि ₹7000 प्रति लीटर बिकता है, दुनिया भर में इसकी मांग बहोत जयादा है और इसे ब्यूटी और फार्मा इंडस्ट्री में काफी उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं कि जोजोबा की खेती कैसे की जा सकती है और यह कैसे आपके लिए एक शानदार बिजनेस साबित हो सकता है।

क्या जोजोबा की खेती है एक लाभदायक बिजनेस

जोजोबा एक ऐसा पौधा है जो बंजर जमीन पर और रेतीली जमीन पर भी आसानी से उगाया जाता है। यह पौधा 8 फीट से लेकर 19 फीट तक ऊँचा हो सकता है और इसकी खास बात यह है कि इससे ज्यादा पानी और खाद की जरूरत भी नहीं होती है। इसलिए अगर आप ऐसे किसान हैं जिनके पास पानी की कमी होने वाली है और उनके पास बंजर जमीन है तो यह खेती शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस में आपको बार-बार मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है इसका मुनाफा सालों सालों तक होता रहता है जिसे यह बिजनेस काफी लाभदायक होती है।

जोजोबा की तेल

जोजोबा का तेल आज के समय में काफी महंगा हो चुका है जो की 7000 प्रति लीटर बिकता है। इसीलिए ये काफी लाभदायक बिजनेस है इसका उपयोग कई तरीका से किया जाता है जैसे की ब्यूटी प्रोडक्ट्स में और शैंपू के यूज़ में और उसे कंडीशनर , एंटी एजिंग क्रीम , मॉइश्चराइजर, लिपस्टिक सनस्क्रीन इत्यादि काफी सारे सामानों में इसका उसे किया जाता है इसके अलावा तेल का उपयोग फार्मास्यूटिकल्स और केमिकल इंडस्ट्री में भी किया जाता है। इसके बीजों से निकला गया तेल इंटरनेशनल मार्केट में बेहद डिमांड पर है जिसे इसकी कीमत और मुनाफा दोनों ने काफी ऊंचाई छुई है।

जोजोबा की खेती कैसे करें

1. बंजर जमीन पर आसानी से होती है खेती
जोजोबा की खेती करना कठिन नहीं है। यह एक झाड़ीदार पौधा होता है जिसे रेगिस्तानी और रेतीली जमीन पर भी उगाया जा सकता है। इसके लिए ना तो ज्यादा पानी की जरूरत होती है और ना ही किसी खाद की। इसलिए, यदि आपके पास ऐसी जमीन है जहां दुसरी फसलों की खेती संभव नहीं है और वो जगह बंजर हो चूका है , तो जोजोबा की खेती आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

2. पानी की कमी होने पर भी उपजाऊ
जोजोबा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे कम पानी की जरूरत होती है। अगर आप ऐसी जगह पर हैं जहां सिंचाई की सुविधा नहीं है, तो भी आप जोजोबा की खेती से अच्छेसे कर सकते हैं। यही वजह है कि राजस्थान जैसे राज्यों में कई किसान जोजोबा की खेती से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं।

3. कम खर्च में शुरू करें बिजनेस
जोजोबा की खेती करने के लिए आपको ज्यादा इन्वेस्टमेंट करने की जरूरत नहीं है। इसे आप बहुत कम लागत में शुरू कर सकते हैं। एक बार पौधे लगाने के बाद यह 100 साल तक मुनाफा देता है, जिससे आपको लगातार आय होती रहेगी।

Leave a Comment