Yamaha ने की अपनी नई सुपरस्पोर्ट बाइक लॉन्च, कीमत है इतनी ज्यादा

Yamaha ने अपनी नई Yamaha R9 को लॉन्च करके सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल प्रेमियों के दिलों में हलचल मचा दी है। यह बाइक उन लोगों के लिए खास है जो बेहतरीन ट्रैक परफॉर्मेंस और हाई स्पीड के शौकीन हैं। Yamaha R9 को बेहतरीन एरोडायनामिक्स के साथ डिजाइन किया गया है ताकि इसे ट्रैक पर और भी बेहतर प्रदर्शन मिल सके।

यह बाइक अपने आकर्षक डिजाइन और पावरफुल इंजन के साथ मार्केट में धूम मचाने के लिए तैयार है। Yamaha ने इसके साथ MT-09 का भी वेरिएंट पेश किया है जिससे यह एक और भी पावरफुल विकल्प बनकर सामने आई है।

Yamaha R9 के कलर ऑप्शंस

इस Yamaha R9 को तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है:

  • Team Yamaha Blue
  • Matte Raven Black
  • Intensity White / Redline

इनमें से Team Yamaha Blue कलर वेरिएंट में नीले रंग के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं जबकि बाकी दो वेरिएंट्स में ब्लैक एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा Intensity White / Redline वेरिएंट में ज्यादा फैंसी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है जो इसे और भी स्टाइलिश बनाता है।

Yamaha R9 के डिजाइन

बात करे इसके डिज़ाइन की तो Yamaha ने अपनी इस नई बाइक को शानदार एरोडायनामिक डिजाइन दिया है। इसमें M-शेप फ्रंट डक्ट, एंगल्ड LED DRLs और एयरोडायनामिक विंगलेट्स जैसी फीचर्स शामिल की गई हैं जो इसे MotoGP बाइक्स की तरह लुक देती हैं।

Yamaha R9 के इंजन और परफॉर्मेंस

अब बात करते है इसके इंजन और परफॉर्मेंस की तो Yamaha R9 में वही 890cc इन-लाइन 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो MT-09 में मिलता है। यह इंजन 120 PS की पीक पावर और 93 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है जिससे बाइक की परफॉर्मेंस और भी ज्यादा शानदार हो जाती है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

इसके अलावा बाइक में 43mm KYB के फुली एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क्स और KYB एडजस्टेबल रियर मोनो-शॉक दिया गया है। साथ ही इसमें Brembo Stylema ब्रेक्स, 320 mm ड्यूल फ्रंट डिस्क्स और Bridgestone Battlax Hypersport टायर्स लगाए गए हैं जिससे इसकी ग्रिप और ब्रेकिंग पावर बहुत बढ़िया हो जाती है।

Yamaha R9 के फीचर्स

वही बात करे इसके फीचर्स की तो Yamaha R9 में नए जमाने के कई इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसमें एक 6-axis IMU दिया गया है जो 9-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 3-लेवल स्लाइड कंट्रोल, 3-लेवल लिफ्ट कंट्रोल और ब्रेक कंट्रोल सिस्टम के साथ आता है।

इसके अलावा इस बाइक में 4-लेवल पावर डिलीवरी मोड, 2-लेवल इंजन ब्रेक मैनेजमेंट, वेरिएबल स्पीड लिमिटर, Yamaha राइड कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इन सभी फीचर्स से बाइक की हैंडलिंग और परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो जाती है।

Yamaha R9 सुपरस्पोर्ट बाइक के क्षेत्र में एक नया युग लेकर आई है। इसके बेहतरीन फीचर्स, हाई-परफॉर्मेंस इंजन और शानदार एरोडायनामिक्स इसे राइडिंग के शौकीनों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाते हैं। अमेरिकी बाजार में इसकी कीमत ₹10.5 लाख रखी गई है और उम्मीद है कि यह जल्द ही भारतीय बाजार में भी दस्तक देगी।

Leave a Comment