दमदार फीचर्स और नए रंगों के साथ लॉन्च हुई Yamaha FZ-25 – जानें कीमत

Yamaha ने अपने पॉपुलर क्वार्टर-लीटर बाइक FZ-25 को ब्राजील के बाजार में नए अपडेट्स और फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इस बाइक को अब बेहतर फीचर्स, नए रंगों और एक मॉडर्न डिज़ाइन के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत BRL 2.36 मिलियन (करीब 3.5 लाख रुपये) है। तो आइये जानते हैं इस नई Yamaha FZ-25 की खास बातें।

Brazil में Yamaha FZ-25 की पहचान

Brazil में Yamaha इस बाइक को Fazer FZ25 के नाम से बेचती है जबकि भारत में इसे FZ-25 के नाम से पेश किया गया था। भारत में इसका एक फेयर्ड वर्जन Fazer 25 भी आया था जिसे बाइकर ने उतना पसंद नहीं किया और 2020 में इसे बंद कर दिया गया। अब कंपनी ने इसके नए वर्जन को ‘Novo Fazer FZ25 Connected’ नाम से पेश किया है, जो इसके अपडेटेड फीचर्स और कनेक्टिविटी को दिखता है।

Read More – भारत में लॉन्च हुई BYD eMAX7 की 7-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार, जबरदस्त फीचर्स के साथ मिलेगा 530 km की रेंज

Read More – DSLR जैसी कैमरा को भी किया फेल iQOO 12 5G 120W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ जानें कीमत और फीचर्स

नए रंग और डिज़ाइन

इसके नए डिज़ाइन और रंग की बात करे तो 2025 Yamaha FZ-25 अब चार नए रंगों में उपलब्ध है – ब्रैंको क्रिस्टल, मैग्मा रेड, रेसिंग ब्लू, और टाइटेनियम ग्रे। खास बात यह है कि ब्रैंको क्रिस्टल वेरिएंट में गोल्ड व्हील्स दिए गए हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसके अलावा इस नए मॉडल में नई बॉडी ग्राफिक्स भी जोड़ी गई हैं जो इसे पहले से और ज्यादा स्टाइलिश बनाती हैं।

Yamaha FZ-25 के अपडेट्स

नए रंगों और डिज़ाइन के साथ-साथ, Yamaha ने 2025 मॉडल में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। सबसे पहला अपडेट है नए ORVM का डिज़ाइन। इसके साथ ही, बाइक में अब LED टर्न इंडिकेटर्स लगाए गए हैं जो पिछले मॉडल में हैलोजन इंडिकेटर्स होते थे। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में हुआ है।

Yamaha FZ-25 के कनेक्टिविटी

2025 Yamaha FZ-25 अब फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आती है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। इस क्लस्टर में स्पीडो, टाचो, ट्रिप कंप्यूटर, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी जैसी कई जानकारी दिखाई देती हैं। जब यह Y-Connect ऐप के साथ कनेक्ट होती है तो यह फोन की बैटरी, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन भी दिखाती है। हालांकि इसमें नेविगेशन और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे फीचर्स नहीं हैं।

Yamaha FZ-25 के इंजन और परफॉर्मेंस

इसके इंजन की बात करे तो Yamaha ने इस बाइक के इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। यह 249cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन है जो 21.3 bhp की अधिकतम पावर जेनेरेट करता है और इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Yamaha FZ-25 की कीमत

अब बात करे इसके कीमत की तो Brazil में Yamaha ने 2025 मॉडल के अलावा 2024 Fazer FZ25 को भी करीब 3.38 लाख रुपये में लॉन्च किया है। इसे मैग्मा रेड, मैट ग्रे, मैट ग्रीन और रेसिंग ब्लू जैसे रंगों में पेश किया गया है।

Read More – टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव, तीसरे टी20 में डेब्यू करेगा गौतम गंभीर का युवा धुरंधर

Read More – बिना स्टीयरिंग और पैडल के हुई Elon Musk की Tesla Cybercab लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Yamaha की यह नई FZ-25 बाइक उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्टाइल, कनेक्टिविटी और पावर के बीच बैलेंस चाहते हैं। इसके नए फीचर्स और अपडेट्स इसे Brazil के बाइक प्रेमियों के बीच और भी लोकप्रिय बनाएंगे। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या Yamaha भविष्य में इस बाइक को भारतीय बाजार में भी फिर से पेश करने पर विचार करेगी।

Leave a Comment