सिर्फ 20 हज़ार से शुरू करे ये बिज़नेस

आजकल खेती से जुड़े बिजनेस में लोग काफी ध्यान दे रहें हैं, खासकर ऐसे बिजनेस में जहां कम पैसे लगा कर जयादा मुनाफा कमाया जा सके। अगर आप भी कुछ ऐसा करना चाहते हैं, तो ईसबगोल की खेती आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। इस खेती को मात्र ₹20000 से शुरुआती किया जा सकता है। इस लागत से आप लाखों की कमाई कर सकते हैं। ईसबगोल एक औषधीय पौधा है जिसकी मांग भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब होती है। इसके बीज और उत्पाद कई स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए इस्तेमाल होते हैं।

ईसबगोल की खेती कैसे करें?

ईसबगोल की खेती करना काफी आसान है और इसमें ज्यादा जटिलताएं नहीं होतीं। खासकर, यदि आप एक किसान हैं और खेती का अनुभव रखते हैं, तो आप इस बिजनेस में आसानी से सफलता पा सकते हैं।

सही मौसम और बीजों की बुवाई: ईसबगोल की खेती के लिए अक्टूबर से नवंबर का समय सबसे उपयुक्त होता है। बीजों की बुवाई कतारों में की जाती है, जिसमें प्रत्येक बीज के बीच की दूरी 25 सेंटीमीटर होनी चाहिए। बीजों को उपचारित करना भी जरूरी होता है ताकि फसल अच्छी और स्वस्थ हो।

हवा और अच्छे भूमी : ईसबगोल की खेती के लिए सूखी और अर्ध-शुष्क जलवायु सबसे उपयुक्त होती है। इसे मुख्य रूप से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में उगाया जाता है

ईसबगोल की कितने प्रकार और इसके क्वालिटी

भारत में ईसबगोल तीन प्रकार की पाई जाती हैं। इनमें से कुछ प्रकार हरियाणा के इलाकों में उगाई जाती हैं, जिनकी फसल 115 दिनों में तैयार हो जाती है। फसल तैयार होने के बाद इसके बीजों को अलग किया जाता है और इन्हें बाजार में बेचा जाता है।

कमाई और मुनाफा कैसे होता है?

ईसबगोल की खेती से किसानों को काफी अच्छा फायदा होता है। एक हेक्टेयर जमीन में लगभग 15 क्विंटल बीज उगाए जा सकते हैं। बाजार में इसकी कीमत लगभग ₹12500 प्रति क्विंटल होती है। यानी, आप एक हेक्टेयर से लगभग ₹1,90,000 तक कमा सकते हैं। सर्दियों में ईसबगोल की मांग के साथ -साथ इसकी कीमतें भी ही बढ़ जाती हैं, जिससे आपकी कमाई और भी बढ़ सकती है।

इन्वेस्टमेंट: ईसबगोल की खेती में शुरुआती इन्वेस्टमेंट ₹20000 तक हो सकता है। इस लागत में बीज, खाद और सिंचाई की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं।

लाभ: यदि सही समय पर फसल बोई और काटी जाए, तो एक सीजन में लाखों का मुनाफा आसानी से कमाया जा सकता है। यह एक ऐसा बिजनेस है जो न केवल कम लागत में शुरू होता है, बल्कि भविष्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है ।