Bollywood News: मेरे बैंक में सिर्फ 2500 रुपए थे… जब एक्टर ने एक्टिंग छोड़ की खेती, नहीं हुए सफल, इंडस्ट्री में की वापसी

Bollywood News: राजेश कुमार ने ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में रोसेश साराभाई का किरदार निभाकर लोगों के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि एक्टिंग करियर को छोड़कर खेती करने का फैसला लिया और बाद में उनका आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

हालांकि आपको बता दें कि राजेश कुमार ने भले ही अभी के समय पर एक सफल किसान के तौर पर अपनी एक पहचान बना ली है। लेकिन इसके बावजूद उनका शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरीके से बाढ़ ने उनकी सारी फसलों को बर्बाद करके रख दिया था। साथ ही उनके बैंक में भी सिर्फ ₹2500 बच्चे थे।

राजेश कुमार ने दैनिक भास्कर के साथ इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने साल 2019 में पालघर में 20 एकड़ की जमीन को किराए पर खेती करने के लिए लिया। शुरुआत में तो वह काफी एक्साइटेड थे और बाद में बाढ़ ने उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। इस बाढ़ में 25000 पौधे बर्बाद हो गए।

राजेश ने बताया कि तब इलाके में पहले कभी भी बाढ़ नहीं आई थी और उसे साल बहुत ज्यादा बारिश होने लगी। सारे पौधे भी बर्बाद हो गए। यह मेरे लिए काफी मुश्किल वक्त था। फिर दूसरी बार जब उन्होंने खेती करने की कोशिश की तो कोविड-19 लॉकडाउन के चलते वह 3 महीने तक अपनी जमीन का ध्यान नहीं रख पाए थे।

इसी के चलते राजेश कुमार की 75% फसल बर्बाद हो चुकी थी। बाद में नवंबर में उन्होंने एक बार फिर खेती करना शुरू किया और फसलों के लिए खाद लाने के लिए वह अपनी कार में गोबर लाने लग गए थे। इसी के चलते उनके बच्चे उनकी कार में बैठने से मना कर दिया करते थे। जैसे-जैसे हालात थोड़े बहुत सुधरने लगे तो एक आग ने उनके खेत का आधा हिस्सा जला डाला।

हालांकि राजेश कुमार ने हार नहीं मानी और सब्जियों की खेती करना शुरू किया। वह अपने बेटे के स्कूल के बाहर एक ठेला लगाकर सब्जी बेचते थे। लेकिन फिर धीरे-धीरे उनके ऊपर कर्ज बढ़ता चला गया और आर्थिक दबाव बढ़ गया। इसी के चलते उन्होंने खेती छोड़ने का फैसला लिया और अभिनय में वापस लौट आए।

राजेश कुमार ने एक बार फिर इंडस्ट्री में कदम रखा और उनके करियर ने रफ्तार पकड़ी। उन्होंने बिन्नी एंड फैमिली नाम के शो में काम किया और यह यूके में शूट हुआ था। इस समय भी उनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी और वह अपने बच्चों की बुनियादी जरूरत को भी पूरा नहीं कर पा रहे थे। एक्टर ने बताया कि मेरे खाते में ₹2500 थे और मैं अपने बच्चों को चॉकलेट भी नहीं दिला सकता था। एक्टर को बाद में कोटा फैक्ट्री 2 में भी देखा जा चुका है।