नीता अंबानी का बड़ा फैसला, आईपीएल 2025 के लिए रोहित शर्मा को कर रहीं रिटेन

Rohit Sharma: पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मालकिन नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) के शुरुआत से काफी पहले ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान पद से हटा दिया था, जिसके बाद से लगातार खबरें आ रही थी कि वह टीम का साथ छोड़ देंगे और आईपीएल 2025 (IPL 2025) में खेलते दिखाई नहीं देंगे।

लेकिन अब खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिटन करने जा रही है। यानी कि वह एक बार फिर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते दिखाई देंगे। तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है और क्या सच में हिटमैन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोबरा मुंबई के लिए ही खेल सकते हैं।

Rohit Sharma को रिटेन कर सकती है मुंबई इंडियंस

बता दें कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साल 2011 से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन आईपीएल 2024 के दौरान उनके साथ जो हुआ था उससे वह काफी ज्यादा गुस्सा थे और कई बार उन्हें यह कहते सुना गया था कि वह टीम का साथ छोड़ देंगे। इसके साथ ही कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी यह अनुमान लगा रहे थे कि रोहित इस टीम का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन हाल ही में आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस ने रोहित को आईपीएल 2025 के लिए रिटेन करने का फैसला कर लिया है।

खबरों की मानें तो पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ ही साथ मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को भी रिटेन कर सकती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन ऐसा होने के 100 फ़ीसदी आसार दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) ने रिटेंशन की डेडलाइन 31 अक्टूबर तय कर रखी है। ऐसे में सभी टीमों को 31 तारीख से पहले अपनी रिटेंशन लिस्ट सबमिट करनी होगी।

यह भी पढ़ें: इस दिवाली के शुभ अवसर पे Hero Passion Pro को बनाये अपना, शानदार माइलेज के साथ मिलता है दमदार परफॉरमेंस

Leave a Comment